Back to Legislative Questions Repository
Q.No 99Starred Question Listed

बच्चों के नामांकन गिरावट

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) शिक्षा 22 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 16.05.2025 को प्रकाशित शीर्षक “राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बढ़े, बच्चे हो रहे कम” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि राज्य के 77 हजार 924 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक वर्ष 2021-22 में 2 करोड़ 09 लाख बच्चों , शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 2.01 करोड एवं शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 01 करोड़ 73 लाख 6 हजार 279 बच्चों का नामांकण हुआ था;2. क्या यह बात सही है कि राज्य में 4 वर्ष पूर्व शिक्षकों की संख्या 4.35 लाख थी जो अब बढ़ कर 5.96 लाख हो गई है,शिक्षकों की संख्या में  वृद्धि के बावजुद  वर्णित शैक्षणिक सत्रों में बच्चों के नामांकन में 10 से 15 फीसदी की कमी आयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बच्चों के नामांकन मे आई गिरावट को रोकने हेतु कौन सा उपाय  कबतक करना चाहती है?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
22 जुलाई 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225