क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला में डिग्री अनुदानित संजय गाँधी स्मारक महिला महाविद्यालय है ;2. क्या यह बात सही है कि सरकार द्धारा प्राप्त डिग्री अनुदान वित्तीय वर्ष 2011-14 (30,09510/-रू0) वर्ष, 2012-15 (67,25,400/-रू0) एवं वर्ष 2013-16 में (49,89,000/-रू0) के वितरण में महाविद्यालय के सचिव एवं प्राधानाचार्य द्धारा अनुदान राशि के बंटवारे में अनियमितता की गई है;3. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्धारा अपने पत्रांक-94/2024, दिनांक-09.05.2024 को अनियमितता की जाँच सूची सहित अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा -सह- सदस्य तदर्थ समिति, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविद्यालय को पत्र देने पर पत्रांक-177 दिनांक-22.05.2024 को जाँचदल का गठन कर दिनांक-27.05.2024 को प्रतिवेदन की मांग की गई थी;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारत्मक है, तो क्या सरकार अनुदान राशि बंटवारे में अनियमितता करने वाले सचिव एवं प्रधानाचार्य के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो ?