क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलांतर्गत सिकटा प्रखंड के बैशखवा एवं मैनाटांड़ प्रखंड के इनरवा में यात्री शेड और शौचालय नही है, जिससे यात्रियों खासकर महिलाओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त दोनों स्थलों पर यात्री शेड के साथ शौचालय बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?