स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 30.06.2025 को प्रकाशित शीर्षक "चिंता: बिहार में हर रोज औसत 27 सड़क हादसे, 21 की जा रही जान" को ध्यान में रखते हुएक्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में वर्ष 2017 में हर रोज हुई 24 सड़क हादसों में 15 लोगों, वर्ष 2022 और 2023 में प्रतिदिन 30 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों को जान गॅवानी पड़ी वही वर्ष 2024 में 32 सड़क हादसों में 25 लोगों की मृत्यु हुई है;2.क्या यह बात सही है कि बिहार में पिछले 08 वर्षो में 80 हजार सड़क दुर्घटनाओ में 60 हजार से अधिक लोग अपनी जान गॅवा चुके हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार बिहार में सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए कौन सा उपाय करना चाहती है और कबतक , नहीं तो क्यों?