क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में पाइपलाइन बिछने के बाद भी जल आपूर्ति बाधित है तथा कई स्थानों पर अभी तक नल नहीं लगाए जा सके हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विधान सभा के क्षेत्र बांसगांव पंचायत के मालापाड़ा गांव सहित अनेक क्षेत्रों में ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लाभ से वंचित हैं तथा स्थानीय विभागीय कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीणों की शिकायतों का ससमय पंजीकरण एवं निवारण नहीं हो पा रहा है?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त तकनीकी त्रुटियों को दूर कर, दोषी संवेदकों/पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए शिकायत निवारण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?