क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत बलरामपुर प्रखंड के तेलता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी एवं नियमित अनुपस्थिति के कारण आम जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो क्या सरकार तेलता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर इसका संचालन नए भवन में प्रारंभ करने तथा उक्त स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का विचार रखती है ?