क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत 65-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विशेषकर बारसोई नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में 33 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन अत्यधिक लंबी होने के कारण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है तथा बार-बार लो-वोल्टेज, विद्युत बाधित होने एवं अनुरक्षण कार्यों में समस्या उत्पन्न होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु बारसोई में 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र की स्थापना अथवा 33 केवी लाइन की लंबाई कम करने के लिए किसी नई विद्युत अवसंरचना के निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?