क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के रसल उच्च विद्यालय, बहादुरगंज के 1.4 एकड़ भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के अतिक्रमित भूमि को कबतक भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?