क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के चैनपुर में एन. एच. चौड़ीकरण हेतु भूमि अर्जित करने के क्रम में भागीरथ उच्च विद्यालय चैनपुर का चहारदीवारी एवं भवन को तोड़ा गया है, टूटे हुए भवन एवं चहारदीवारी का मुआवजा राशि लगभग चालीस लाख अरतीस हजार छ सौ एक रुपये शिक्षा विभाग के खाता में जमा है, जिसका उपयोग आज तक नहीं हो पाया है;2.क्या यह बात सही है कि विद्यालय चहारदीवारी विहीन होने के कारण विद्यालय में मौजूद सामग्री एवं छात्रों के सुरक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त राशि को विद्यालय विकास कोष में जमा करवाने एवं क्षतिग्रस्त टूटू हुए भाग में पुनः चहारदीवारी एवं भवन बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?