क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित साधन संपन्न मध्य विद्यालय को पीएम श्री योजना में शामिल कर देने से उसका ऐतिहासिक गौरव, महत्व एवं आस्तित्व समाप्त हो जाने वाला है;2. क्या यह बात सही है कि साधन संपन्न मध्य विद्यालय बरौली में नेता जी सुभाष चंद्र बोस सहीत कई नामचीन सेनानियों की सभा एवं बैठक हुआ करती थी, जिसका गौरव इस विद्यालय को प्राप्त है;3. क्या यह बात सही है कि पीएम श्री योजना में उच्च विद्यालयों के नजदीक के साधनहीन मध्य विद्यालयों को समायोजित करने का प्रावधान है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार संसाधनहीन कन्या मध्य विद्यालय लकड़ी मंडी बरौली को पीएम श्री योजना में शामिल करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?