क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं सामान्य वर्ग की छात्राओं को सरकार द्वारा किये गए प्रावधानों के अनुसार महाविद्यालय में छात्रों को फीस में छूट या माफी दी जाती है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार ने पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बजट से छात्रों के फीस में क्षतिपूर्ति की बात कही थी;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार शुल्क भरपाई हेतु जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?