क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं इंटर की परीक्षाओं में मूल्यांकन हेतु केंद्राधीक्षक एवं मूल्याकंन निदेशक की नियुक्ति में वरीयता का पालन किया जाता है;2.क्या यह बात सही हैं कि पूर्वी चम्पारण जिले में मूल्यांकन निदेशक/ केंद्राधीक्षक की नियुक्ति में वरीयता का अनुपालन नहीं किया गया है जोकि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों/ निर्देशों का उल्लंघन भी है;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मूल्यांकन निदेशक की नियुक्ति में हुई धांधली की जांच कराने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यों?