क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोलने हेतु सभी जिला समहर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में 5 एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है;2. क्या यह बात सही हैं कि सारण जिला के मढौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत अगहरा में अगहरा बुनियादी विद्यालय-सह-उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरकारी जमीन खाता संख्या-364, तौजी सं0-2256, सर्वे सं0-421, 441, 309 और 445, रकबा-20 बीघा उपलब्ध होने के बावजूद डिग्री महाविद्यालय खोलने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सारण जिला के मढौरा प्रखंड के ग्राम पंचायत अगहरा में उक्त विद्यालय परिसर में उपलब्ध सरकारी जमीन पर डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?