क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व निर्णय लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जायेगा;2. क्या यह बात सही है कि सरकार के उक्त निर्णय के आलोक में पूर्णिया के श्रीनगर में डिग्री कॉलेज नहीं खुला है जबकि राजकीय उच्च विद्यालय, श्रीनगर में 150 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है और डिग्री कॉलेज खोलने की सभी अहर्ताएँ पूरा करता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर खाली सरकारी जमीन पर डिग्री कॉलेज का निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?