क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा मार्च 2025 में ही शिक्षकों के बाकी एरियर भुगतान का आदेश दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार के आदेश के बावजूद भी बेगूसराय के शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हो सका है;3.यदि ऊपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार शिक्षकों के एरियर भुगतान कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?