क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि दयानन्द विद्यालय +2 उच्च विद्यालय, मीठापुर, पटना में फर्जी स्थानान्तरण प्रमाण पत्र के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में नामांकन कराया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि दिसम्बर माह से अब तक छात्र-छात्राओं से नामांकन में ली गयी राशि लगभग 12 लाख को विद्यालय के खाता में प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा जमा भी नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार फर्जी स्थानान्तरण प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन में ली गयी राशि को विद्यालय खाता में जमा नहीं करने की जाँच कराकर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करना चाहती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?