क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला अन्तर्गत प्रखंड अमौर के ग्राम बैरबन्ना एवं बैसा प्रखंड के ग्राम मढुआ टोली के सैकड़ो परिवारों का घर महानन्दा नदी में कटकर विलीन हो चुका है एवं उक्त ग्रामों में कटाव निरोधक का कार्य नहीं कराने से सैंकड़ों परिवारों का घर कटाव के मुहाने पर है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्रामों में कटाव निरोधक कार्य के प्रस्ताव को एस0आर0सी0 में स्वीकृति मिलने के बाद भी विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त ग्रामों में कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?