क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या-15 में स्थित काली पोखर तालाब का सौन्दर्यीकरण आंशिक रूप से कराया गया है, जबकि छठ महापर्व के अवसर पर वार्ड संख्या-15 सहित आस-पास के क्षेत्रों के श्रद्धालु उक्त तालाब में छठ पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, जिन्हें तालाब सौन्दर्यीकरण के आभाव में कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त्त तालाब का पूर्ण रूप से सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?