क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत गुरदह गौसनगर पंचायत के राजेन्द्र राय के घर से रामनन्दन राय के घर तक की सड़क जर्जर है जिससे आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?