क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलांतर्गत कदवा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अवशेष मद से नेकुला-दरियापुर पथ से इमादपुर तक पथ निर्माण की स्वीकृति होने के उपरांत उक्त पथ में अवस्थित मृत महानंदा नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का प्रावधान नहीं किया गया है यदि हां तो सरकार उक्त पथ के वर्णित नदी में उच्चस्तरीय पुल के निर्माण का प्रावधान देते हुए सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?