क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत परिहार प्रखंड के कुम्मा-वेला पथ के 4 कि.मी. पर मानकिपुर मुशहरनियाँ गाँव में अंग्रेजों के जमाने का चुना-सुर्खी का पुल है, जो काफी जर्जर स्थिति में है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कुम्मा-वेला पथ के मानिकपुर मुशहरनियाँ गाँव में आर.सी.सी. पुल निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?