क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल प्रखंड के NH 527 D से डंकन चौक तक सड़क अत्यंत जर्जर है जिससे आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि हां तो सरकार उक्त सड़क की मरम्मती का कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?