क्या मंत्री कृषि विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड नरपतगंज में आलू की खेती प्रचुर मात्रा में होती है, परन्तु वहां आलू के भंडारण हेतु एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं रहने के कारण किसानों को कठिनाई होती है, यदि हाँ , तो सरकार नरपतगंज में आलू के भंडारण हेतु कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?