क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखंड के गरही पंचायत के हाड़ोडीह एवं आमकोली जो आदिवासी बाहुल्य गाँव है, पक्की सड़क नहीं रहने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार हाड़ोडीह एवं आमकोली तक पक्की सड़क कबतक बनाने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?