क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज बाजार को जाम से मुक्ति हेतु जिला कार्यालय द्वारा बाईपास सड़क का प्राक्कलन तैयार कर वर्ष 2023 को स्वीकृति हेतु पथ निर्माण मुख्यालय, पटना को भेजा जा चुका है, जो लंबित है, यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?