क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत किशनपुर प्रखंड के नौआबाखर पंचायत के ग्राम सिमराहा से बौराहा पंचायत के सोनवर्षा घाट तक अब तक सुढृढ बारहमासी कच्ची सड़क का निर्माण मनरेगा से नहीं कराया गया है जबकि विगत तीन साल में दो बार सड़क निर्माण की योजना बनाई गयी थी और थोड़ा मिटटी का काम कराकर काम को अपूर्ण अवस्था में छोड दिया गया और राशि की निकासी कर ली गयी, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क को सुदृढीकरण और बारहमासी पथ के रूप में निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?