क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही हैं कि पटना जिलान्तर्गत फुलवारीशरीफ प्रखंड के पटना सुरक्षा बांध धरायचक से शहीद भगत चौक फुलवारीशरीफ तक लगभग 12 कि0मी0 लम्बी सड़क जो ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन हैं, जो इस पथ का रख-रखाव नियमित ढंग से नहीं हो रहा है साथ ही उक्त पथ फुलवरीशरीफ और पुनपुन को एम्स पटना, प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय को जाड़ती हैं, जिससे लाखो आमजनता का आवागमन होता होता रहता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ को पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहित करते हुए पथ का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?