क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही हैं कि पूर्वी चम्पारण जिला के कोटवा प्रखंड अन्तर्गत मच्छरगाँवा से निकलने वाली समौती नदी के दोनों तरफ 10-10 कट्ठा ज़मीन पर किसानों की फसले जल-जमाव के कारण नष्ट हो जाती है एवं फसल नुकसान का मुआवजा भी किसानों को नही मिलता है ;यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित नदी की अधिग्रहित भूमि पर कबतक ड्रेनेज का निर्माण कराकर फसलों को नुकसान से बचाव करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?