क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के देसरी प्रखंड अंतर्गत जहाँगीरपुर शाम पंचायत से आजमपुर पंचायत होते हुये भिखनपुरा पंचायत तक वाटरवेज बाँध के मरम्मती कार्य में मानक के विपरीत निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वाटरवेज बाँध परिक्षेत्र अंतर्गत खड़गपुर गाँव के वार्ड सं0-11 से 13 के बीच बाँध से सटे स्थापित ट्रांसफार्मर बाँध की ऊंचाई बढ़ने से बाँध की बराबरी पर आ गया है, जिससे विद्युत दुर्घटना होने का भय बना रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त बाँध के मरम्मती कार्य की जाँच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?