क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत कार्य प्रखण्ड रक्सौल के अधीन छौड़ादानों प्रखण्ड के लखौरा आदापुर पथ से पकड़िया पट्टान पट्टी (सर्वे आई.डी.-83058) एवं कार्य प्रमण्डल ढाका के अधीन बनकटवा प्रखण्ड के पिपरा टोला से इनरवा फुलवार पी0एम0जी0एस0वाई0 मजिरवा महादलित टोला (सर्वे आई.डी.-88015 ओलड-54814) सड़क कच्ची एवं जर्जर अवस्था में है, इन सड़कों को आजादी के बाद अब तक सम्पर्कता प्रदान नहीं है, जिससे आम जन को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़कों को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?