क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलांतर्गत NH 31 गौछरी से पौरा जाने वाली PMGSY सड़क का निर्माण कार्य साल 2014 में हुआ था;क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क NH 31 गौछरी से मैरा भाया पौरा तक की सड़क की स्थिति जर्जर है,क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क में विगत पांच साल से कोई भी कार्य नहीं होने से आवाजाही में लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?