क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत भखरी से उच्च विद्यालय सनोखर होते हुए RCD पथ तक सड़क एवं खड़हरा संथाल परगना पथ से मदारगंज, अदलपुर होते हुए मध्य विद्यालय सेवरी तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे आमजनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों पथों का उन्नयन करते हुए निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?