क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत तीन प्रमुख संडक (1) भोगा मोड़ जामुन गाछी से गोवर्द्धन पोद्यार के घर तक (2) आंगनबाडी भोगा देहात से गोवर्द्धन पोद्यार के घर तक (3) फरियानी चौक ठाढ़ा मुसहरी मंझो सोतारी आदिवासी टोला पथ सकरी एवं जर्जर है साथ ही यह पथ कच्ची होने से बरसात के दिनों में भारी जल-जमाव के कारण आम ग्रामीणों का आवागमन बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथो का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?