क्या मंत्री, ग्रामीण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड के रियाद अली पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2017 से निजी भूमि होने के कारण बाधित है ?2. क्या यह बात सही है कि निजी भूमि होने के कारण रैयतों से 06 माह पूर्व सहमति प्राप्त कर पुल निर्माण कार्य हेु भूमि निबंधन काअहार्ताए पूर्ण करा लिया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पुल का निर्माण कबतक कार्य प्रारंभ करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?