Back to Legislative Questions Repository
Q.No 209Starred Question Listed

सड़क की मरम्मती एवं दोषी अभियंता पर कार्रवाई

श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ ) ग्रामीण कार्य 23 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य  प्रमंडल जमुई के अंतर्गत सिकंदरा - नवादा पथ में झप्पु मोड़ (परसामा) से छतियेनी होते हुए ग्राम- लुटोटो तक सड़क का निर्माण नहीं होने से जमुई एवं शेखपुरा दो जिलों में आवागमन में कठिनाई हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि अलीगढ़ प्रखंड के झप्पु मोड़ (परसामा) से ग्राम छटियानी तक सड़क की मरम्मती करते हुए छटियानी से लुटोटो तक अभियंताओं की लापरवाही से सड़क की मरम्मती नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम छटियानी से लुटोटो तक सड़क मरम्मती करने का आदेश देते हुए लापरवाही बरतने वाले अभियंता पर कार्रवाई  करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
23 जुलाई 2025
Member
श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ )
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
Mukesh Kumar Raushan (126)
Mukesh Kumar Raushan (126)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahua-Vaishali (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
12 May 1985