क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंड के दुधैला पंचायतान्तर्गत ग्राम फकराबाद दलित बस्ती से मुख्य सड़क एवं हासलिपुर पंचायतान्तर्गत ग्राम बभनगावा मुख्य सड़क बांध स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय से दलित बस्ती एवं मुस्लिम टोला के आड़े निजी भूमि होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे दलित बस्ती के लोगों को आवागन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार दलित बस्ती के लोगों को आवगमन की सुविधा हेतु भूमि अधिग्रहण कराकर उक्त वर्णित सड़कों को निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?