क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत बायसी प्रखंड के श्रीपुर मल्हाटोली पंचायत के चाँदपुर भसियॉ, एवं फैजी टोला में, पुरानागंज पंचायत के भिखनपुर मौलवी मुजीब टोला में नदी से भीषण कटाव जारी है, जिसके कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि एवं सैकड़ों घर कटकर नहीं में विलीन हो गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल पर अब तक कोई कटाव-रोधक कार्य नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?