क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल और आदापुर प्रखंड से गुजरने वाले GBC केनाल में जलकुंभी भरे-पड़े रहने के कारण कैनाल के अंतिम छोर तक समुचित मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई में कठिनाई हो रही है, यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त कैनाल के जलकुम्भी को साफ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?