क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मोतिहारी पी.डब्लु.डी. रोड एल.एन.डी. कॉलेज से श्री कृष्ण नगर से पी.डब्लु.डी. रोड़ होते एन.एच.9-18, बरियापुर जोड़ने वाले ओवर फ्लाई पुल का प्राक्कलन वर्ष 2020 में तैयार कर पुल निर्माण निगम में लम्बित है जिसके कारण पुल निर्माण नहीं होने से मोतिहारी शहर में जाम के कारण स्टेशन, अस्पताल, कचहरी, बस स्टैंड स्कूल बस जाने में भारी कठिनाई होती है ; यदि हाँ तो सरकार लम्बित मोतिझिल में पुल निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?