क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है, कि नालान्दा जिलान्तर्गत अस्थावॉ विधानसभा के सरमेरा प्रखण्ड के राज्य खाद्य निगम कार्यालय में कार्यरत सहायक गोदाम प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के कारण जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ;यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त कार्यालय में सहायक गोदाम प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?