क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि बिहार प्रदेश में सभी निःशक्त दिव्यांगजन एवं गरीब विधवा महिलाओं को राशन कार्ड/अन्योदय कार्ड नहीं बनाये जाने के कारण इनलोगों को राशन बाजार मूल्य पर खरीद करनी पड़ती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति पहुँचती है, यदि हाँ, तो सरकार बिहार प्रदेश में सभी निःशक्त दिव्यांगों एवं विधवा महिलाओं का विशेष सर्वे करवाकर राशन कार्ड/अन्योदय कार्ड कब तक बनवाने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?