क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मोरवा, ताजपुर एवं शाहपुर पटोरी प्रखण्डों के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का 6 माह से कमीशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण उनके समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है;यदि हाँ, तो सरकार कब तक उपरोक्त क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के कमीशन राशि का भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?