क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत अररिया प्रखंड, के कुसियारगांव पंचायत अन्तर्गत वार्ड नं0-06 में शमसाद के घर के निकट मरिया धार पर पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवगमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि अररिया रानीगंज रोड जे.बी.सी. नहर के पश्चिमी छोर से अररिया कोर्ट स्टेशन रोड तक ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क वर्ष 2017 में आयी प्रलयकारी बाढ़ के कारण जर्जर हो चुका है जिसके करण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित पुल एवं सड़क बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?