क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी प्रखंड अंतर्गत सरैया ढाला बांध से फुलवरिया ढाला तक 6किलो मीटर एवं चकनगरी ढाला चंदेश्वर राय के घर से सेमरा शंभू राय के घर तक 3 किलो मीटर कच्ची सड़क है जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क को पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है , नहीं ,तो क्यों?