क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत इंद्रपुरी बराज में सिल्ट जमा होने के कारण सोन नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचता है;2. क्या यह बात सही है कि कि इंद्रपुरी (कदवन) जलाशय का निर्माण नहीं होने से सोन नहर में सालों भर पानी की कमी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार इंद्रपुरी बराज में जमा सिल्ट हटवाने एवं नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?