क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिले के अररिया प्रखंड के हड़िया पंचायत अंतर्गत बारा कामत चिश्तीपुर, वार्ड नं0-12, ए.बी.सी. नहर पर पुल नहीं रहने के कारण किसानों को 02 किमी दूरी तय करके नहर के उस पार खेती करने के लिये जाना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर कबतक पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?