क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत बगहा-1 प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बीबी बनकटवा के धर्मकता से NH-727 से हरहा नदी होते हुए ग्राम पंचायत राज मझौआ के सर्किल मझौआ तक कच्ची सड़क है जिसकी लंबाई लगभग 9 किमी है इस सड़क का पक्कीकरण नहीं होने से आस पास के लगभग सात-आठ पंचायतों का NH-727 पर पहुँचने में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?