क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत सिंघवाड़ा प्रखण्ड के कलिगांव पंचायत में 100 से अधिक उपभोक्ताओं का राशन कार्ड बन कर छः महीने पहले प्राप्त हो चुका है लेकिन पौस मशीन पर नाम अपडेट नही रहने के करण उन्हें अभी तक डीलरों के द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त राशन कार्ड धारियों को अनाज उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?