क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को ससमय खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं होने के कारण आमजनता को ससमय राशन वितरण नही हो पा रहा है साथ ही खाद्यान्न की आपूर्ति हेतु बहाल संवेदकों को विगत चार महीने से वेतन का भुगतान नही हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त जिले में खाद्यान्न की आपूर्ति व ससमय वितरण के साथ संवेदकों को वेतन देने का विचार रखती हैं नहीं, तो क्यों ?