Back to Legislative Questions Repository
Q.No 403Starred Question Listed

अतिक्रमण  हटाना

श्री अमरजीत कुशवाहा (106) (जीरादेई) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 24 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अन्तर्गत प्रखण्ड पूसा पंचायत दक्षिणी हरपुर वार्ड सं0-6 महादलित टोला में महादलित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का निर्माण हेतु सरकारी जमीन, थाना नं0-6, खाता संख्या-276, खेसरा संख्या-1772, रकवा-35 डिसमिल का चयन कर अंचलाधिकारी, पूसा ने एन.ओ.सी. दिया है;2 . क्या यह बात सही है कि अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान अतिक्रमणकारी द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण का विरोध करते हुए उक्त  जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है,3 . यदि उपर्युक्त  खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार  वर्णित सरकारी भूमि से अतिक्रमण  हटाने का  विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
24 जुलाई 2025
Member
श्री अमरजीत कुशवाहा (106) (जीरादेई)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Amarjeet Kushwaha (106)
Amarjeet Kushwaha (106)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Jiradei - Siwan (Bihar)
Assembly
17th Assembly